{"_id":"61b9ba7db59c9c21f70f0500","slug":"bareilly1639561853","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 22 कर्मचारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
डीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 22 कर्मचारी
विज्ञापन
डीएम मानवेन्द्र सिंह।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरहाजिर मिले 22 कर्मचारी, मांगा स्पस्टीकरण
विज्ञापन
- अनुपस्थित 17 बाबू और पांच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से जवाब तलब
बरेली। कलेक्ट्रेट में निर्धारित समय पर कर्मचारी पहुंच रहे हैं या नहीं इसका डीएम ने सोमवार को जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय की उपस्थिति रजिस्टर मंगा कर चेक किए। इसमें 22 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी से डीएम मानवेंद्र सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा है।
सुबह 10 बजे डीएम मानवेंद्र सिंह कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर पहुंच गए थे। जानकारी के मुताबिक 10:15 बजे उन्होंने संयुक्त कार्यालय का रजिस्टर मंगाया। इसमें कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के 17 लिपिक और पांच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। साथ ही, संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। बता दें कि डीएम ने पिछले दिनों अधिकारियों को अपने कार्यालय में समय पर मौजूद रहकर जनसुनवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ कर्मचारियों को भी निर्धारित समय पर पहुंचने का आदेश दिया था। मगर कई कर्मचारी लगातार देर से कार्यालय पहुंच रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर सोमवार को डीएम ने इसका जायजा लिया। इसमें लेटलतीफी मिलने पर नोटिस थमाया है। ब्यूरो
विज्ञापन