{"_id":"61816a5f1253f335034f625e","slug":"bareilly1635871327","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निर्झर पत्रिका का विमोचन कर आयुर्वेद अपनाने का दिया सुझाव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
निर्झर पत्रिका का विमोचन कर आयुर्वेद अपनाने का दिया सुझाव
विज्ञापन
आयुर्वेद दिवस पर राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में पत्रिका का विमोचन। अमर उजाला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरेली। एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सालय में मंगलवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे आयुर्वेद से पोषण सप्ताह कार्यक्रम का समापन हुआ। हवन एवं धन्वंतरि पूजन के बाद जनमानस के स्वास्थ्य के लिये प्रो. डीके मौर्य ने स्वास्थ्य निर्झर पत्रिका का विमोचन कर लोगों को वितरित की गई।
प्रो. मौर्य ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार निर्देश हर साल धन्वंतरि जयंती पर छठा आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कहा, आयुर्वेद ऐतिहासिक जड़ों के साथ चिकित्सा की सबसे प्राचीन प्रणाली में से एक है। बीमारी की रोकथाम और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना आयुर्वेद का मुख्य उद्देश्य है। स्वास्थ्य निर्झर के सम्पादक डॉ. संतोष कुमार ने जंक फूड से दूर रहने का सुझाव दिया। कहा, आयुर्वेदिक भोजन वही है जो आसानी से पचकर शरीर को पोषण दे, विषैले तत्व न बनाए और शरीर के तीन दोषों में असंतुलन पैदा न करे। सप्ताह का संचालन डॉ. संतोष कुमार एवं डॉ. अविनाश वर्मा ने किया। समारोह में प्रो. प्रीति शर्मा, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. सीमा सचान, डॉ. अजय कुमार, डॉ. मनोज कुरील, डॉ. डीएन शर्मा, डॉ. सीबी सिंह, डॉ. सूर्यप्रकाश वर्मा, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. शान्तुल , डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. अरूणेन्द्र, डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. रिंकी, डॉ. मधु, डॉ. वीरकीर्ति व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
आयुर्वेद दिवस पर राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में पत्रिका का विमोचन। अमर उजाला
- फोटो : Amar Ujala
आयुर्वेद दिवस पर राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में पत्रिका का विमोचन। अमर उजाला