फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sparrow is part of our lives

हमारे जीवन का हिस्सा है गौरैया

Sat, 12 Mar 2016 12:28 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 12 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sparrow is part of our lives
गौरैया का घोंसला - फोटो : Barabanki

गौरैया पर्यावरण की रक्षा करती है। यह कीटनाशी होने के कारण फसलों की सुरक्षा के लिए भी लाभकारी है। गौरैया संरक्षण पर आयोजित गोष्ठी में क्षेत्रीय वन अधिकारी आरके मिश्र ने यह बात कही है। शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गौरैया संरक्षण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन


क्षेत्रीय वन संरक्षण अधिकारी आरके मिश्र ने कहा शहरीकरण व बढ़ते पक्के मकानों के चलते गौरैया के  आवास समाप्त हो रहे हैं, जिससे उनकी संख्या में लगातार कमी आ रही है। मुख्यमंत्री की पहल पर गौरैया के वास हेतु गौरैया बक्सा का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी समर अब्बास जैदी ने कहा गौरैय्या के बच्चों से खेलते हुए बचपन बीता है घर के समीप पेंड़ो के झुरमुट व कच्चे घरों की छतो पर गौरैय्या घोंषला बना कर रहती थी, लेकिन अब पक्के मकान होने व पेड़ कम होने से गौरैया कम हो गई है। स्कूल की वार्डेन डॉ. कंचन सिंह ने कहा गौरैया के संरक्षण में बेहतर भूमिका निभाने वाले बच्चों को बेहतर अंक दिए जांएगे। संचालन फारेस्टर आरपी सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed