{"_id":"56e068984f1c1b20588b45af","slug":"illegal-cracker-factory-blast-5-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 घायल
amar ujala
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
छत उड़ा
- फोटो : बाराबंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव के एक घर में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में बुधवार सुबह विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि यहां की दीवार व छत उड़ गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना रामनगर क्षेत्र के लोधौरा गांव के शान मोहम्मद व मैनुद्दीन अपने घर में ही अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चला रहे थे। पटाखा फैक्ट्री में बुधवार सुबह विस्फोट हो गया। विस्फोट में घर की छत व दीवार उड़ गई।
विज्ञापन
विस्फोट की आवाज से पूरे गांव में हड़कंप मच गया व मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी। इस हादसे में घर में मौजूद पांच लोग घायल हो गए। घायलों में शाहबानो (50) पत्नी शान मोहम्मद, अकरम (8) पुत्र शान मोहम्मद व शाहिल (18) को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य दो घायलों को मामूली चोट पहुंचने से वह मौके से कहीं भाग निकले हैं। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन