{"_id":"56e5ac144f1c1bd2448b45b2","slug":"man-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को जहर देकर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को जहर देकर मौत के घाट उतारा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी रंजिश के चलते एक युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने जहर देकर मार डाला। रविवार सुबह घर से निकले युवक का शव दोपहर बाद गांव के बाहर पड़ा मिला। मृतक के पुत्र ने गांव के ही तीन लोगोें पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गांव में अवैध संबंध को लेकर हत्या की चर्चा है, मगर पुलिस ने अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल गांव के रहने वाले राममनोज (35) पुत्र रामदीन रविवार सुबह घर से निकला था।
काफी देर तक तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद घर से कुछ दूरी पर राममनोज का शव पड़ा मिला। मृतक के पुत्र रणवीर ने थाने में सूचना देने के साथ ही गांव के ही जयनारायन, कन्हैया व शिवा पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
रणवीर ने तीनों लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक राममनोज के चार बेटी व एक बेटा है। पुलिस को छानबीन मेें पता चला कि राममनोज की पत्नी जनकदुलारी के आरोपी जयनारायन से नजदीकी रिश्ते हैं। इसी को लेकर राममनोज की जयनारायन से अनबन थी। रणवीर का आरोप है इसी रंजिश में उसके पिता की हत्या की गई है।
रामनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह का कहना है कि, राममनोज की मौत विषाक्त पदार्थ खाने से हुई है। मगर उसने विषाक्त खुद खाकर जान दी या किसी ने उसे विषाक्त खिलाकर मार डाला? ये स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच में यदि कोई दोषी मिला, तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।