फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hunters killed four peacock

शिकारी ने मार डाले चार मोर

Mon, 14 Mar 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 14 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hunters killed four peacock
शिकारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एक शिकारी ने गला काटकर चार मोरों को मार डाला। ग्रामीणों से खबर पाकर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


घुंघटेर में गोसाइनपुरवा के पास सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने जंगल में जाकर राष्ट्रीय पक्षी मोर के झुंड से चार मोर पकड़ लिए। उसने गला काटकर चारों मोर मार डाले।

ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो वो भड़क गए। तमाम लोगों ने शिकारी को दौड़ाया मगर वो भाग निकला। ग्रामीणोें ने मामले की जानकारी वन विभाग के अफसरों के साथ ही थाने में दी।
विज्ञापन


इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने पड़ताल शुरू की। पुलिस ने इस मामले मेें शमशाद पुत्र मजीद निवासी ग्राक ककरहिया मजरे खिंझरा को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

इस पर शमशाद ने चारों मोर की गला काटकर हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

एसओ अवधेश यादव ने बताया कि, वन विभाग की टीम ने मोरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। वहीं, कुर्सी रेंजर देवेश सिंह चौहान ने कहा कि शिकार करने के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed