{"_id":"56e6fee04f1c1b6a4a8b4ab0","slug":"house-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबुरिहा गांव में रविवार रात एक घर में मंडप में रखे चिराग से आग लग गई। इससे घर का पूरा सामान जल गया। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों ने फायर स्टेशन में खबर देने की कोशिश की मगर फोन नहीं उठा। अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बबुरिहा गांव में शिवप्रसाद के बेटे अशोक की शादी सफदरगंज क्षेत्र में 11 मार्च को हुई थी। शादी के लिए घर के अंदर फूस का मंडप बनाया गया था। जहां पूजन के लिए चिराग जलाया गया था।
पास ही अशोक की मां जगराना सो रही थी। रविवार रात करीब एक बजे चिराग से मंडप में आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग पूरे घर मेें फैल गई।
परिवार के लोग जान बचाकर घर से बाहर भागे। इसी बीच गांव में बिजली भी गुल हो गई। ग्रामीणों बाल्टी से पानी डालकर दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने अग्निकांड की जानकारी देने के लिए फायर स्टेशन फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। परिवार के लोगों के पास तन के कपड़ों के अलावा घर में कुछ भी नहीं बचा।