फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nine people were injured in road accidents

सड़क हादसों में नौ लोग घायल

Tue, 08 Mar 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Tue, 08 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Nine people were injured in road accidents
होशियापुर में हादसा - फोटो : amar ujala
बांदा/अतर्रा। सड़क हादसों में पांच बाइक सवारों समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बदौसा थाना क्षेत्र के गर्गनपुरवा के राज किशोर (24), सेमरिया कुशल के चुनूबाद (55) व लखनी थोक बिसंडा के बच्चीलाल (26) सोमवार शाम को चौसड़ बल्लान से मेला देखकर लौट रहे थे। बाइक पेड़ से टकरा गई। तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन


उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव के मशर्रत खां (35) और उसका मामा लल्लू (40) मंगलवार को दोपहर बाइक से नरैनी से लौटते समय सीएचसी अतर्रा के पास ट्रक की टक्कर से घायल हो गए।  उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव की रनुवा (50) मंगलवार को सुबह अतर्रा से गांव जाते समय तुर्रा बस स्टॉप पर जीप की टक्कर से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, शहर के झील का पुरवा निवासी शैलेंद्र सिंह (15) मंगलवार  दोपहर को बांदा आते समय लोडर से गिरकर घायल हो गया। उधर, कबरई (महोबा) थाना क्षेत्र के बघारी गांव निवासी रवि (10) और लहुरेटा (नरैनी) गांव में गुलशिफा (6) सोमवार की रात छत से गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed