फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The death of two farmers in crop stress and debt

फसल और कर्ज के तनाव में दो और किसानों की मौत

Fri, 11 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 11 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The death of two farmers in crop stress and debt
किसान - फोटो : अमर उजाला

बांदा। दो किसानों की और जान चली गई। पहली घटना में परती पड़े खेत और कर्ज के तनाव में पड़े दिल के दौरे से किसान की मौत हो गई। दूसरी घटना में सूखी फसल देखकर किसान ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


सदर तहसील के चहितारा गांव निवासी किसान राजाराम (70) के नाम 65 बीघा जमीन है। सूखे के चलते पूरी जमीन परती पड़ी है। शुक्रवार को दोपहर राजाराम को दिल का दौरा पड़ गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां कुछ देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुत्र राम प्रकाश ने बताया कि पिता के नाम इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, भवानीपुरवा शाखा से साढ़े तीन लाख रुपये कर्ज है। पिछले साल ट्यूबवेल लगवाने में तीन लाख रुपये खर्च हो गए। बोरिंग फेल होने से इस साल रिबोर कराया तो उसमें भी एक लाख रुपये खर्च हुए। शहर के एक सर्राफा व्यवसायी के यहां एक लाख रुपये में जेवर गिरवी रखना पड़ा। घटना की सूचना तहसील में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अतर्रा तहसील के पवई गांव निवासी रामा प्रजापति (56) ने अपनी 12 बिस्वा जमीन के साथ 27 बीघा जमीन बंटाई की ले रखी थी। पुत्र कल्लू ने बताया कि गुरुवार को दोपहर खेत मेें  सूखी फसल देखकर रो पड़ा। इसी बीच घर आकर उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।


खाद-बीज के लिए गांव के कुछ लोगों से 40 हजार रुपये कर्ज ले रखा था। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार के आदेश पर लेखपाल कौशल किशोर तिवारी ने गांव पहुंचकर जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed