फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   फसल बर्बाद होने से कर्जदार किसान ने लगाई फांसी

फसल बर्बाद होने से कर्जदार किसान ने लगाई फांसी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 03:32 PM IST
विज्ञापन
नोट- ट्रैक से भी भेजी गई है।
विज्ञापन
-------------- फसल बर्बाद होने से कर्जदार किसान ने लगाई फांसी बैंक से ले रखा था दो लाख का कर्ज अतिवृष्टि से गेहूं फसल हो गई बर्बाद पुलिस बता रही मानसिक रोग से तंग आकर आत्महत्या संवाद न्यूज एजेंसी बांदा। अतिवृष्टि से फसल बर्बाद हो जाने से परेशान कर्जगीर किसान ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बैंक और रिश्तेदारों का लगभग ढाई लाख रुपये कर्ज बताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुंगौरा गांव में संतोष सिंह (६५) पुत्र नेपाल सिंह का शव शनिवार को शाम घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर महुआ के पेड़ में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। एक राहगीर महिला ने शव देखा तो घरवालों को जानकारी दी। पुलिस ने मुआयने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र नीलेश सिंह ने बताया कि पिता संतोष के नाम करीब १० बीघा जमीन है। हाल में हुई बारिश से पूरी गेहूं की फसल खराब हो गई। नरैनी स्थित इलाहाबाद बैंक का लगभग दो लाख रुपये कर्ज है। इसके अलावा रबी फसल के लिए करीब ५० हजार रुपये रिश्तेदारों से कर्ज ले रखा था। इसी वजह से वह तनाव में थे। शनिवार को दोपहर बिना बताए घर से निकल गए और आत्महत्या कर ली। दूसरी तरफ कोतवाली पुलिस का कहना है कि संतोष मानसिक रोगी था। दो साल से इलाज चल रहा था। इसी से आत्महत्या की।
विज्ञापन
------------- इनसेट -------- ससुराल में युवती फांसी पर झूली बांदा। ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिसंडा थाना क्षेत्र के परसेटा गांव में नफीसा (२५) पत्नी अजीज खां का शनिवार को दोपहर कमरे में दुपट्टे के फंदे पर शव लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। जेठ जमाल खां ने बताया कि नफीसा मानसिक रूप से कमजोर थी। उसका इलाज चल रहा था। कोई विवाद आदि नहीं हुआ। घटना के वक्त पति खेत में था। ससुराल के ठीक बगल में मायका है। मृतका के दादा सरदार खां ने बताया कि पांच साल पूर्व शादी हुई थी। एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed