फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bullion market stalled

सराफा बाजार ठप, करोड़ों का नुकसान

Thu, 10 Mar 2016 01:24 AM IST
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bullion market stalled
सराफा व्यापा‌र‌ियों का धरना
जिला सराफा मंडल तथा स्वर्णकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में जनपद की सभी सराफा  और स्वर्णकारों की दूकानें बंद रहीं। केंद्र सरकार के वित्तमंत्री अरुण जेटली के तानाशाही रवैए को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि जबतक वित्त मंत्री द्वारा सोने एवं सोने से बने आभूषण व रत्नजड़ित आभूषणों पर से उत्पादन शुल्क वापस नहीं लिया जाता है, तबतक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

 

साथ ही दो लाख की खरीद पर पैनकार्ड की अनिवार्यता को समाप्त नहीं किया जाता है तबतक पूरे जनपद की सराफा दूकानें बंद रहेंगी। बुधवार को बंदी के कारण करोड़ों का कारोबार प्रभावित रहा। संगठन से जुड़े कारोबारियों ने अपनी-अपनी दूकानें बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया। नगर से लेकर ग्रामीण इलाके तक सर्राफा बाजार पूरी तरह से बंद रहा।

विज्ञापन


जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष धनश्याम दास जौहरी के नेतृत्व में स्वर्ण कारोबारियों ने आभूषण मार्केट में बंदी रखकर सरकार के द्वारा बजट में सत्र के दौरान किए गए घोषणा को तानाशाही रवैया करार दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार द्वारा आदेश का वापस नहीं लिया जाता है तब तक हम दूकानें बंद रखेंगे। कहा कि सराफा कारोबार से जुड़े कारीगरों की रोटी भी मोदी सरकार छिनने में लगी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


एक गरीब परिवार को दो वक्त की रोटी मुहैया कराना कितना कठिन है। प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री को सोचना होगा। देश की जनता ने बड़े अरमानों से मोदी की सरकार केंद्र में बनाई थी। लेकिन अब गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है। सुनील सर्राफ ने कहा कि केंद्र सरकार के तानाशाही रवैए से सर्राफा कारोबारियों के साथ-साथ लोगों का भी नुकसान हो रहा है। शादी विवाह का समय होने के चलते शादियां टूटने की नौबत आ गई है।

 
वहीं लोग दूकानदारों को दिए हुए आर्डर भी वापस ले रहे है। चेताया कि जब तक  केंद्र सरकार इसे वापस नहीं लेती है, तब तक हम लोग चैन से बैठने वाले नहीं है। सरकार स्वर्णकारों को मीठा जहर देने में लगी हुई है। 


सर्राफा कारोबार से जुडे़ कारीगर के परिवार के लोग तो भुखमरी के शिकार हो चुके है। केंद्र सरकार में बैठे मंत्री एवं सांसद केवल अपने बारे में सोच रहे है। इस मौके पर रामजी प्रसाद सर्राफ, अशोक कुमार, अशोक कुमार, जितेंद्र सर्राफ, सत्यनारायण, जयशंकर, टुनटुन, सुनील सोनी, संतोष सोनी, रामजी वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन स्वर्णकार संघ कोषाध्यक्ष भृगु जी वर्मा ने किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed