फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छत के सहारे घुसे चोर, लाखों के माल पर हाथ साफ

छत के सहारे घुसे चोर, लाखों के माल पर हाथ साफ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
सहतवार। चोरों ने क्षेत्र के रविवार रात महाधनपुर (नई बस्ती) में छत से नीचे उतर कर छह बक्से का ताला तोड़कर गहने सहित लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की तहरीर सहतवार थाने में दे दी गई है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
क्षेत्र के महाधनपुर निवासी जितेंद्र पासवान पुत्र बृजनाथ पासवान 26 दिसंबर की रात्रि में खाना खाकर अपने घर में सो गए थे। इसी बीच चोर छत के सहारे नीचे उतर कर कमरों में बाहर से कुंडी लगादी। तीन कमरों में रखे छह बक्सों को तोड़कर उसमें रखा दो सोने का झुमका, तीन मंगलसूत्र, पांच जीउतिया, चार मंगटीका, तीन अंगूठी, दो नथिया दो, तीन हंसुली, डाड़ा, गोड़हरा और खेत खरीदने के लिए रखे एक लाख नकद उठा ले गए। घरवालों को सुबह चोरी की जानकारी हुई। सो कर उठने पर कमरों का दरवाजा बंद था। चिल्लाने पर किसी ने जाकर दरवाजा खोला। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed