{"_id":"56e04fbc4f1c1b594e8b4568","slug":"rail-track-will-be-made-from-bahraich-to-mehndawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बहराइच से मेंहदावल तक बनेगी रेल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बहराइच से मेंहदावल तक बनेगी रेल लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Wed, 09 Mar 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/बलरामपुर। बहराइच से बलरामपुर तक रेल बजट में मंजूर नई लाइन का विस्तार अब मेंहदावल खलीलाबाद तक कर दिया गया है। यह घोषणा बुधवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभू ने बुधवार को रेल बजट पर धन्यवाद भाषण के दौरान की है।
210 किमी लंबी रेल लाइन के निर्माण के लिए पहली किश्त में 2099 करोड़ बजट की मंजूरी दी गई है। यह जानकारी बुधवार को सांसद गोंडा के निजी सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि बीते दिनों रेल बजट में केवल बहराइच से बलरामपुर तक नई रेल लाइन बिछाने की घोषणा की गई थी। इस रेल लाइन को उतरौला- डुमरियागंज होते हुए मेहदावल तक बनाने की सिफारिश सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने की थी।
विज्ञापन
बुधवार को रेल बजट पर धन्यवाद भाषण के दौरान रेल मंत्री ने बहराइच-बलरामपुर रेल लाइन को मेंहदावल तक बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि बलरामपुर से मेहदावल खलीलाबाद वाया उतरौला, डुमरियागंज, बांसी रेल लाइन का सर्वे करीब 39 वर्ष पूर्व 1977 में भी हुआ था।
रेल मंत्री की घोषणा से क्षेत्र के करीब डेढ़ करोड़ लोगों का रेल लाइन से जुड़ने का सपना पूरा हो जाएगा। 210 किमी लंबी इस नई रेल लाइन के निर्माण के लिए पहली किश्त में 2099 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।