फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   tractor hit the bike rider, dead

युवक को रौंदकर दुकान में घुसा ट्रैक्टर, तोड़ा दम

Sat, 05 Mar 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Sat, 05 Mar 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
tractor hit the bike rider, dead
चांदपुरा चौराहे पर शनिवार सुबह हादसे के बाद जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
बहराइच/अगैया। शहर के मोहल्ला चांदपुरा में चौराहे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इसके बाद अनियंत्रित टैक्टर एक दुकान के पोल से जा टकराया।
विज्ञापन


युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसपास के कुछ लोग जख्मी हो गए। दुकान भी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे के करण चौराहे पर जाम लग गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवागमन बहाल कराया। वहीं, ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में दंपती समेत छह लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन


हुजूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरहनपुरवा भैंसाही गांव निवासी राजन मिश्रा (22) पुत्र रामसुरेश मिश्रा शहर के व्यवसायी कमलशेखर गुप्ता के यहां चालक है। शनिवार सुबह वह अपनी बाइक से व्यवसायी के घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर निजी कार्य के लिए थोड़ी देर की छुट्टी मांगकर शहर के चांदपुरा चौराहे की ओर निकल गया। सुबह 7:30 बजे के   आसपास जब वह चौराहे पर पहुंचा तभी नानपारा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।

बाइक उछलकर दूर जा गिरी और ट्रैक्टर राजन को रौंदता हुआ नसीम की दुकान के बरामदे से जा टकराया, जिससे पोल और इंडिया मार्का टू हैंडपंप क्षतिग्रस्त हो गया। लोग दौड़े लेकिन तब तक राजन दम तोड़ चुका था।

सूचना पाकर पहुंची दरगाह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया गया है, जबकि चालक भाग निकला। यह ट्रैक्टर भवन निर्माण के लिए मिक्सर मशीन लेकर जा रहा था। मिक्सर के पीछे टिन की चादर बंधी थी।

उसकी चपेट में आने से आसपास के लोग भी जख्मी हुए। सीओ सिटी एपी सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

उधर, लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज के पास सड़क दुर्घटना में कैसरगंज के कोहली निवासी भानुप्रताप (47), भकरौली निवासी उमेश वर्मा (42) व बदरौली निवासी मनीष प्रताप (25) तथा सूर्यप्रताप (23) घायल हुए हैं।


जिला अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। वहीं, रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत झाला निवासी तुफैल (42) अपनी 40 वर्षीय पत्नी खलीकुल को बाइक पर बैठाकर दोपहर में नानपारा की ओर जा रहे थे तभी अगैया के निकट बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई।

घायल पति-पत्नी को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed