{"_id":"56e052684f1c1b884f8b456a","slug":"robbery-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों ने दंपती को पीटकर की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैतों ने दंपती को पीटकर की लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Wed, 09 Mar 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र के धोबियनपुरवा गजपतिपुर गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में मंगलवार देर रात घुसे डकैतों ने असलहे के बल पर जेवरात और नकदी लूट ली।
महिला से अभद्रता की और जब पति ने विरोध किया तो दंपती को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ।
सुमेरीलाल ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे के आसपास जब वह और उसकी पत्नी मनीता खाना खाकर उठे तभी दो बाइक पर सवार पांच लोग उसके घर पर आ धमके।
जरूरी काम होने की बात कहकर दरवाजा खटखटाया। जैसे ही मनीता ने दरवाजा खोला, बदमाश उसकी कनपटी पर कट्टा लगाकर घर में घुस आए। महिला के साथ अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
पति सुमेरीलाल ने विरोध किया तो बदमाशों ने दंपती को कट्टे की बट व लात-घूसों से पीटा। उसके बाद सोने की चेन, पायल, बाली समेत लगभग 50 हजार के जेवरात तथा डेढ़ हजार रुपये नकदी लूट ली।
दंपती का कहना है कि असलहे हवा में लहराते हुए सभी भाग निकले। लहूलुहान दंपती सुबह कोतवाली पहुंचे लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ है। इस पर दंपती ने एसपी कार्यालय में तहरीर दी है।
प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कोतवाली में कोई भी पीड़ित नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।