फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चाकू से युवक पर हमला, केस दर्ज

चाकू से युवक पर हमला, केस दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
चाकू से युवक पर हमला, केस दर्ज
बहराइच के बिसवा गांव में घायल युवक का बयान दर्ज करते थानाध्यक्ष। - फोटो : Amar Ujala
घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला, केस दर्ज
विज्ञापन
देर रात वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने शुरू की जांच फोटो है। संवाद न्यूज एजेंसी बहराइच। बिसवा गांव निवासी एक युवक बुधवार रात को पत्नी के साथ कमरे में लेटा हुआ था। रात एक बजे के आसपास अज्ञात बदमाश ने युवक पर चाकू से कई वार कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बौंडी थाना अंतर्गत बिसवा गांव निवासी रवि सिंह (२२) पुत्र बबलू सिंह बुधवार को छत पर पत्नी के साथ सो रहा था। दो मंजिला भवन में कमरे में लेट रवि सिंह के कमरे में रात एक बजे के आसपास कुछ बदमाश पहुंच गए। बदमाश ने सो रहे युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग दौड़े। इस दौरान बदमाश मौके से फरार हो गया। रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष मनोज राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने घायल युवक का उपचार किया। २६ टांके उसके शरीर में लगाए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
छह मई को हुई है शादी बिसवां गांव निवासी रवि सिंह का विवाह छह मई को हुआ है। रवि सिंह ने बताया कि उनकी दुश्मनी भी किसी से नहीं है। ऐसे में किस कारणवश बदमाश ने कमरे में घुस कर हमला किया। यह सोंचनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed