फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चरदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

चरदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
चरदा सीएचसी में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, तीन सीएचसी को मिलेगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
विज्ञापन
मरीजों की सुविधा के लिए सभी सीएचसी पर मिलेगी ऑक्सीजन राजकीय भंडार निगम, स्वास्थ्य विभाग और पारले चीनीमिल से मिला जनरेटर प्लांट संवाद न्यूज एजेंसी बहराइच। कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए सभी विभागों ने मिलकर सहयोग करना शुरू कर दिया है। एक ऑक्सीजन प्लांट स्वास्थ्य विभाग ने खरीदा है तो वहीं राजकीय भंडार निगम और पारले चीनीमिल की ओर से भी ऑक्सीजन प्लांट दी गई है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। जबकि अन्य तीन सीएचसी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जाएगा। जिससे गंभीर संक्रमितों का इलाज आसानी से हो सके। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण गांव में भी फैलने लगा है। लेकिन जांच के अभाव ग्रामीणों के मौत की सही जानकारी नहीं मिल पा रही हैं। लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के हिसाब से मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अन्य विभागों ने सहयोग करना शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि एक ऑक्सीजन प्लांट स्वास्थ्य विभाग की ओर से खरीदा गया है। जबकि राजकीय भंडार निगम और पारले चीनीमिल परसेंडी की ओर से ऑक्सीजन प्लांट दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि कोविड एल-१ प्लस अस्पताल के लिए चिन्हिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। जिससे कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को इलाज में सुविधा मिल सके। सीएमओ ने बताया कि इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर, पयागपुर और चरदा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया जाएगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को ऑक्सीजन के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ही ऑक्सीजन व इलाज की सुविधा मिल जाएगी। सीएमओ ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए शासन की ओर से बजट आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
कैसरगंज में सभी बेड तक पहुंच जाएगा ऑक्सीजन सीएमओ ने बताया कि कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन ऑक्सीजन प्लांट के लिए कार्य चल रहा है। तीन ऑक्सीजन प्लांट संचालित होने से सीएचसी के सभी बेड तक आसानी से ऑक्सीजन पहुंच जाएगा। ऑक्सीजन की कमी वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी सीएचसी पर ऑक्सीजन सिलेंडर की होगी व्यवस्था कैसरगंज और चरदा में ऑक्सीजन प्लांट लगने की कवायद चल रही है। जबकि मोतीपुर और पयागपुर सीएचसी को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया जाएगा। वहीं सभी सीएचसी पर ऑक्सीजन सिलेंडर दी जा रही है। जहां नहीं पहुंचा है, वहां पहुंचाया जा रहा है। बस मरीज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचे। जिससे उन्हें लाभ मिल सके।
डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed