{"_id":"608a8b608ebc3eb9205a609d","slug":"bahraich1619692384","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता समेत दो की कोरो ना से मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कांग्रेस नेता समेत दो की कोरो ना से मौत
विज्ञापन
कांग्रेस नेता समेत दो की कोरोना से मौत
विज्ञापन
जिले में लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा बाईपास निवासी कांग्रेस नेता और होटल व्यवसायी की पत्नी समेत दो की कोरोना से मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिश के बाद भी संक्रमितों की मौत में कमी नहीं आ रही है।
शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा बाईपास निवासी अशोक चोपड़ा (७०) कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वह पूर्व जिला प्रभारी भी रह चुके हैं। कुछ दिन पूर्व हुई जांच में अशोक चोपड़ा कोरोना पॉजिटिव आ गए थे। बुधवार को कांग्रेस नेता की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उधर कोतवाली नानपारा के अगैया चौराहा निवासी कृपाराम यादव होटल संचालन करते हैं। कृपाराम यादव की पत्नी की तबियत मंगलवार सुबह खराब हुई। इस पर वह इलाज के लिए पत्नी को लेकर जिला मुख्यालय आए। पत्नी का इलाज शुरू हुआ। इसी दौरान कृपाराम की तबियत खराब हो गई। कुछ ही देर में कृपाराम की मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक कृपाराम में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग के लाख दावे के बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के साथ मौतों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन