{"_id":"56dc6d004f1c1b3c4b8b45bf","slug":"accident-in-beharaich","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच-लखनऊ मार्ग पर यादवपुरी गांव के पास तेज रफ्तार की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिवारीजन जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
फखरपुर थाना अंतर्गत यादवपुरी जैता गांव निवासी सत्यनारायण (60) रविवार की सुबह बहराइच-गोंडा मार्ग पार करने के बाद पटरी पर चल रहे थे। तभी लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सत्यनारायण को टक्कर मार दी। इससे सत्य नारायण का दायां पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
उन्हें लहूलुहान हालत में आसपास मौजूद लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इमरजेंसी ओपीडी के डॉक्टरों ने सत्य नारायण की हालत गंभीर देख उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन मरौचा के पास सत्यनारायण की सांस थम गई।
विज्ञापन