फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Student shot in firing

अंगदपुर में हर्ष फायरिंग में छात्रा को गोली लगी

Fri, 11 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 11 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Student shot in firing
गोली लगने से घायल छात्रा कोमल। - फोटो : amarujala
बागगपत के अंगदपुर जौहड़ी गांव में बुधवार की रात घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में इंटर की छात्रा गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद डीजे पर नाच रहे लोगों में भगदड़ मच गई। घायल छात्रा को सीएचसी बिनौली ले जाया गया। बृहस्पतिवार को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बुधवार की रात अंगदपुर जौहड़ी गांव में जितेंद्र उर्फ बिट्टे पुत्र रामचंद्र की घुड़चढ़ी हो रही थी। डीजे पर युवक डांस कर रहे थे। इस दौरान हर्ष में फायरिंग भी की जा रही थी। गांव की महिलाएं अपनी छतों पर खड़ी होकर घुड़चढ़ी देख रही थी। इस दौरान एक युवक ने नाचते हुए तमंचे से गोली चला दी, जो छत पर खड़ी कक्षा 12 की छात्रा कोमल पुत्र वीरेंद्र कश्यप को लग गई। गोली कान में लगने से कोमल लहूलुहान हो गई। अचानक हुई इस घटना के बाद घुड़चढ़ी में भगदड़ मच गई और डीजे बंद करा दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों ने घायल छात्रा को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। इसकी सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। बृहस्पतिवार की सुबह छात्रा को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में छात्रा के पिता वीरेंद्र कश्यप ने गांव के ही मनीष पुत्र सतेंद्र को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी युवक फरार बताया गया है। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed