{"_id":"56e4715d4f1c1b257a8b45ef","slug":"head-caught-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ करते पकड़ा गया प्रधान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ करते पकड़ा गया प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी
Updated Sun, 13 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
आरोपी प्रधान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनगढ़ गांव के प्रधान को महिला से छेड़छाड़ करते समय पकड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शुक्रवार देर रात प्रधान ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की।
शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। उधर, आरोपी नाजिम का कहना है कि छपरौली ब्लाक प्रमुख की कुर्सी बचाने के लिए उसे केस में झूठा फंसाया गया है।
रोशनगढ़ गांव के व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है कि शुक्रवार रात परिवार के लोग घर पर सोए हुए थे। रात करीब 11 बजे ग्राम प्रधान नाजिम उनके घर पर पहुंचा। आरोप है कि प्रधान उसकी पुत्रवधू को बदनीयती से पकड़कर छत से नीचे ले जाने लगा।
विज्ञापन
उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए। लोगों ने आरोपी प्रधान को पकड़ लिया आैर पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया।
खेकड़ा सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि आरोपी प्रधान हाजी नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
उधर, आरोपी प्रधान हाजी नाजिम का कहना है कि छपरौली ब्लाक प्रमुख की कुर्सी बचाने के लिए उसके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है, जिन लोगों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वे लोग ही देर रात उसे घर पर बुलाकर ले गए थे।
उन्होंने उस पर दबाव बनाया था कि यह बयान दे दें कि छपरौली ब्लाक प्रमुख नीशा गांव की बेटी है। उसने ऐसा करने से मना कर दिया था। इसी रंजिश में उसे केस में फंसाया गया है।
प्रधान की हिमायत में शुरू हुई बयानबाजी ः बागपत। छेड़छाड़ के केस में जेल गए रोशनगढ़ के प्रधान हाजी नाजिम की हिमायत में बयानबाजी शुरू हो गई है।
माला गांव के सुरेशपाल का कहना है कि छपरौली ब्लाक प्रमुख के जाति प्रमाण पत्र प्रकरण में खुद को फंसता देख आरोपियों ने प्रधान को केस में झूठा फंसाया है।
ताकि आरोपी बच जाए। इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।