फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BKU's officers cordon

भाकियू ने अफसरों को घेरा

Sun, 13 Mar 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला बड़ौत Updated Sun, 13 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
BKU's officers cordon
बड़ौत में एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पॉवर वृद्धि एवं ग्रामीण क्षेत्र में दो गुना बढ़ी बिजली दरों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर भाकियू का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिजलीघर पर तालाबंदी कर बिजली अधिकारियों का घेराव किया। 
विज्ञापन


धरनास्थल पर बड़ौत ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र दांगी व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली अधिकारी किसानों को गुमराह कर रहे हैं। वे बागपत के किसानों का शोषण कर रहे हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई थी तो बिजलीघर में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर देंगे।
विज्ञापन


धरनारत किसानों का यह भी कहना था कि बिजली अधिकारी पॉवर वृद्धि एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दो गुना बिजली दरें बढ़ाकर किसानों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है, वहीं दूसरी ओर बिजली की दरें बढ़ा दी गई है। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता यशपाल सिंह ने की व संचालन मुंशी राम ने किया। इस अवसर पर उपेंद्र तोमर, अनुज, पुष्पेंद्र खोखर, विनोद, हरपाल, कंवरपाल, विजयपाल, कालू राम, राजवीर, लता चौधरी, धर्मवीर, बाबूराम, रामफल, वीरेंद्र, महीपाल, पालू, संजीव, वेद सिंह, देशपाल, भगत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed