{"_id":"56df1b4c4f1c1b06798b4579","slug":"student-fell-into-the-well-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र कुएं में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र कुएं में गिरा, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में दो-दो शौचालय होने के बाद भी शौच के लिए खेत में गए प्राथमिक विद्यालय भुलसरा के कक्षा-1 के एक छात्र की मंगलवार की कुएं में गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसके लिए प्रधानाध्यापक को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई के लिए बनरहिया गांव के पास जाम लगा दिया।
बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। दोपहर एक बजे से लगा जाम करीब पांच घंटे बाद समाप्त हुआ। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापक के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। बीईओ की रिपोर्ट आने के बाद अन्य सहायक अध्यापकों पर भी कार्रवाई होगी।
पवई थाना क्षेत्र के भुलेसरा गांव निवासी सत्यप्रकाश यादव क्षेत्र के एक निजी विद्यालय की बस चलाता है। उसका इकलौता बेटा निखिल (6) गांव के ही प्राइमरी विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता था। भोजन के लिए मध्यावकाश के समय निखिल अपने साथी के साथ शौच के लिए सिवान में गया था। इसी बीच विद्यालय से कुछ मीटर दूर स्थित कुएं में गिर गया। उसका साथी भागकर स्कूल में पहुंचा और प्रधानाध्यापक उदयराज यादव को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक सहित स्कूल के अन्य लोग भी वहां पहुंचे। घटना के वक्त मौजूद लोगों की मानें तो अध्यापक जब कुएं के पास पहुंचे तो पानी से बुलबुले निकल रहे थे लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। थोड़ी देर बाद पानी शांत पड़ गया तो निखिल के घर वालों को सूचना दी गई।
परिवारवालों ने उसकी लाश को पानी से बाहर निकाला। घटनाक्रम से अवगत होने के बाद ग्रामीण में गुस्सा भर गया और प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनरहिया गांव के पास पवई-मित्तूपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर फूलपुर एसडीएम अमृतलाल बिंद, सीओ एसके सिंह कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
खंड शिक्षाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि प्रथमदृष्टया मामले में प्रधानाध्यापक की लापरवाही लग रही है। वह स्वयं इसकी जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट बीएसए को सौंप देंगे। उधर, बीएसए राकेश कुमार ने कहा कि प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद शेष पांच सहायक अध्यापकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।