फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roadways bus - truck driver killed in collision

बस-ट्रक की टक्कर में रोडवेज चालक की मौत

Mon, 07 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 07 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus - truck driver killed in collision
रोडवेज बस और ट्रक में हुई आमने-सामने टक्कर।
रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार के पास सोमवार की भोर में अनियंत्रित रोडवेज की बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो जाने से बस चालक की मौत हो गई। जबकि कंडेक्टर, ट्रक चालक और खलासी सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भइसाखर नई बाजार निवासी श्रीकांत यादव (35) पुत्र ठाकुर रोडवेज विभाग में संविदा पर चालक था। उसकी तैनाती दोहरीघाट डिपो में थी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कइता पारनकुंडा गांव निवासी हरेंद्र सिंह (38) इसी डिपो में कंडेक्टर है। रविवार को यह दोनों बस लेकर इलाहाबाद गए हुए थे। वहां से यात्रियों को बैठाकर गोरखपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार की भोर में साढ़े तीन बजे जैसे ही बस रौनापार थाने के कांखभार बाजार में पहुंची कि सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। आमने-सामने हुई टक्कर में बस के चालक, कंडेक्टर के अलावा बस में सवार तीन अन्य यात्री और ट्रक का खलासी छोटू यादव (19) पुत्र गिरजा घायल हो गया। छोटू मिजापुर जिले के मडिय़ा थाने के उकदंड गांव का निवासी है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बस में सवार यात्री ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक इन घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया जाता कि बस चालक श्रीकांत की मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। श्रीकांत यादव दो भाई में बड़ा था। वह छह बेटियों का पिता था। एसओ रौनापार मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामूली रुप से घायल होने वालों को दूसरे साधन का प्रबंध कर उन्हें गंतव्य के लिए भेजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed