{"_id":"56e06d854f1c1bcc598b4573","slug":"half-million-batteries-looted-guards-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड को बंधक बना ढाई लाख की बैट्री लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड को बंधक बना ढाई लाख की बैट्री लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव में मंगलवार की रात नकाबपोश बदमाश बीएसएनएल टावर के गार्ड को बंधक बनाकर ढाई लाख की बैट्री उठा ले गए। रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर लौट गई। एसओ ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
सरायमोहन गांव स्थित मोबाइल टावर पर गांव का महेंद्र सरोज गार्ड है। मंगलवार की रात महेंद्र टावर में सोया हुआ था। उसने बताया कि रात करीब 11 बजे कुछ लोग मुंह बांधकर घुस गए और उसके कनपटी पर तमंचा सटाकर बंधक बना लिए।
अन्य बदमाश टावर से 25 बैट्री पिकअप में लादकर भाग गए। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है। महेंद्र ने मालिक सुनील राय को जानकारी दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर बरदह थाने की पुलिस पहुंची। एसओ बरदह नागेश उपाध्याय ने बताया कि जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। जांच कर रही है।