{"_id":"56e5a4164f1c1b9b428b45b8","slug":"retail-goods-laden-truck-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून से सामान लदा ट्रक बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परचून से सामान लदा ट्रक बरामद
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
लूटा गया ट्रक बरामद
- फोटो : amar ujala beuro
कोतवाली क्षेत्र से 10 दिन पूर्व हाइवे से लूटा गया परचून लदा ट्रक पुलिस ने बरामद कर लिया है। लूट के आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
बिहार प्रांत के पकरिया निवासी चालक धर्मेद्र चौहान ने अजीतमल कोतवाली में दो मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने ट्रक में परचून का सामान लादकर खलासी विपेंद्र कुमार निवासी जियापुर के साथ निकला था। वह दिल्ली से माल लेकर कोलकता डिलीवरी के लिए जा रहा था। अनंतराम टोल प्लाजा पार करते ही एक अन्य ट्रक ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया।
ट्रक में सवार लोग जबरन उसके ट्रक के केबिन में घुस आए और मारपीट कर उसे व चालक को बांध कर सिकंदरा के पास फेंक दिया था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई पवन पांडेय की टीम ने लूटे गए ट्रक को गांव सपारा जसराना एटा स्थिति एक ढाबे से बरामद कर लिया है। लुटेरों ने ट्रक की नंबर प्लेट पेंट कर दिया था। जिसकी पहचान ट्रक चालक ने की है।