{"_id":"56e5a1344f1c1b13428b458f","slug":"board-of-secondary-sacked-11-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के 11 मुन्ना भाई माध्यमिक टीचर बर्खास्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के 11 मुन्ना भाई माध्यमिक टीचर बर्खास्त
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 13 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय की आंखों में धूल झोंक कर फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर नौकरी हथियाने वाले 11 मुन्नाभाई टीचरों को सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्त किया गया है। यह सभी टीचर मंडल के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में तैनात थे। जेडी ने इस कार्रवाई के निर्देश पत्र संबंधित जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी किए हैं।
प्रशिक्षक स्नातक वेतन क्रम चयन प्रक्रिया- 2014 के तहत कानपुर मंडल के इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात व कानपुर नगर जनपदों में नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में चयनित टीचरों की नियुक्ति की जानी थी। इस चयन प्रक्रिया के तहत मंडल के जनपदों में 72 टीचरों की नियुक्ति की गई थी। नियुक्ति हुए टीचरों ने जुलाई 2015 में विद्यालय आवंटित किए गए थे।
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय कानपुर मंडल कानपुर की ओर से की गई उक्त टीचरों की नियुक्ति के बाद उनकी ओर से प्रस्तुत किए गए शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक जेडी कार्यालय को विश्वविद्यालयों की ओर से फर्जी शैक्षिक अभिलेख लगाकर नौकरी हथियाने वाले मंडलभर के 11 मुन्ना भाई माध्यमिक टीचरों की रिपोर्ट प्राप्त कराई गई है।
विज्ञापन
इनमें औरैया के चार, इटावा के दो, कन्नौज के पांच मुन्ना भाई माध्यमिक टीचर शामिल हैं। विश्वविद्यालय की ओर से प्राप्त सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल कानपुर राजेंद्र प्रसाद ने उक्त सभी टीचरों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई करते हुए सेवाएं समाप्त कर दी हैं। जेडी की ओर से टीचरों की बर्खास्तगी संबंधी निर्देश पत्र संबंधित जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को प्राप्त कराए गए हैं।
यह निकले मुन्ना भाई :
नाम विद्यालय का नाम जनपद
आलोक शुक्ला रा.उ.मा.विद्यालय, किशोरी जगदीशपुर कन्नौज
संजीव पाठक रा.उ.मा.विद्यालय, किशोरी जगदीशपुर कन्नौज
उमाकांत रा.उ.मा.विद्यालय, वैशवारी कन्नौज
सौरभ कुमार रा.उ.मा.विद्यालय, देवड़ा कन्नौज
अखिलेश कुमार रा.उ.मा.विद्यालय, हुसेपुरा कन्नौज
ध्रुव सिंह रा.उ.मा.विद्यालय, जोनानी इटावा
विनोद कुमार रा.उ.मा.विद्यालय, जोनानी इटावा
सत्यजीत रा.उ.मा.विद्यालय, मानपुर औरैया
आशुतोष रा.उ.मा.विद्यालय, भटौली औरैया
रोशन आरा रा.उ.मा.विद्यालय, तुर्कीपुर औरैया
पूनम पाल रा.उ.मा.विद्यालय, भैसोल औरैया
प्रशिक्षक स्नातक वेतनक्रम चयन प्रक्रिया 2014 के क्रम में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 72 टीचरों का चयन हुआ था। उनका सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक 11 टीचरों के शैक्षिक प्रमाणपत्र विश्व विद्यालय ने सत्यापन रिपोर्ट में फर्जी बताए हैं। ऐसे टीचरों को बर्खास्त किया गया है।
राजेंद्र प्रसाद
जेडी
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय
कानपुर
----------------------------------------------