{"_id":"56e1aed74f1c1ba2408b456a","slug":"abduction-attempt-young-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के अपहरण का प्रयास
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक लग्जरी वाहन गांव में आकर रुकी। उसमें से चार युवक बाहर निकले और एक घर के बाहर पहुंच गए। कुछ देर में घर के किसी काम से बाहर युवती निकली तो चारों उसके मुंह पर हाथ रखकर वाहन की तरफ खींचकर ले जाने लगे।
विज्ञापन
युवती ने किसी तरह शोर मचाया तो परिवारीजनों के साथ आसपास के घरों में मौजूद ग्रामीण लाठी डंडा लेकर बाहर निकले और चारों युवकों को दौड़ा लिया। खुद को घिरता देख चारों युवक वाहन छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। कुछ आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन को आग के हवाले करने का प्रयास किया, लेकिन बुजुर्गों के समझाने बुझाने के बाद उन्होंने वाहन के चारों पहिए की हवा निकाल दी। बाद में युवती के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी बात बताई।
विज्ञापन
साथ ही केस दर्ज करने की तहरीर दी। एसओ आरडी मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रमेश कुमार, सत्यम, रवि कुमार व राकेश सभी निवासी मालीपुर थाना मालीपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की जा रही है।