फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   36 घण्टे बाद दर्ज हुआ पीड़ित गर्भवती का केस

36 घण्टे बाद दर्ज हुआ पीड़ित गर्भवती का केस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
अम्बेडकरनगर- पति की पिटाई से बेहाल गर्भवती की एफआईआर दर्ज करने में पुलिस ने 36 घण्टे लगा दिए। इससे पहले न्याय के लिए महिला अकबरपुर थाने का चक्कर काटती रही लेकिन पुलिस नहीं पसीजी। महिला का आरोप है कि शहजादपुर चौकी पुलिस समझौता कराना चाह रही थी इसीलिए उन्हें परेशान किया गया।
विज्ञापन
राज्य सरकार एक तरफ महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने की बात कर रही तो दूसरी तरफ थानों में पीड़ित महिलाओं की प्राथमिकता से सुनवाई हो पाना कठिन बना हुआ है। एक दिन पहले शनिवार अपराह्न अकबरपुर कोतवाली से बाहर निकल रही अंकिता गुप्ता ने शनिवार को रोते हुए बताया है कि वह गर्भवती है। वह मूल रूप से कानपुर की रहने वाली है। उसका विवाह में शहजादपुर में हुआ है। पति ने 4 दिन पहले बुरी तरह से पीटा। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुका था। 25 मई को 1090 पर शिकायत करने के बाद से ही केस के लिए वह दौड़ रही है। लेकिन शहजादपुर चौकी पुलिस मामले में समझौता कराना चाह रही है। इसीलिए केस नहीं दर्ज हो पा रहा। महिला ने आरोप लगाया कि शहजादपुर चौकी प्रभारी उसके पति की तरफ से काम कर रहे हैं। उनका जोर कार्यवाई की बजाए समझौते पर है। महिला ने बताया कि कोतवाल ने केस दर्ज करने का निर्देश दे रखा है इसके बाद भी अड़ंगा लगाया जा रहा।बहरहाल यह मामला उछला तो शनिवार देर शाम महिला के पति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में 36 घण्टे बाद केस दर्ज कर लिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed