{"_id":"60b21ba58ebc3e75177259af","slug":"ambedkar-nagar1622285221","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 से शुरू होगा एआरटीओ में स्थाई लाइसेंस बनाने का कार्य","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
31 से शुरू होगा एआरटीओ में स्थाई लाइसेंस बनाने का कार्य
शासन द्वारा स्थाई लाइसेंस के लिए जारी नए निर्देश की जानकारी देते आरआई विपिन कुमार
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने के साथ की सरकारी कार्यालयों में गतिविधियों बढ़ाने का प्रयास शुरू हो गया है। शासन के निर्देश पर आगामी 31 मई से उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में स्थायी लाइसेंस बनाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
यह जानकारी संभागीय निरीक्षक प्राविधिक विपिन कुमार ने दी। बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश के अनुपालन में 31 मई से स्थायी लाइसेन्स सम्बन्धी कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। जबकि लाइसेन्स सेवाओं से संबंधित अन्य कार्य तथा लाइसेन्स नवीनीकरण आदि कार्य दिनांक 15 जून तक, तथा शिक्षार्थी लाइसेंस 30 जून तक स्थगित रहेगें। बताया कि आवेदकों द्वारा शिक्षार्थी लाइसेंस के लिए 30 जून तक जो स्लाट निर्धारित थे उन्हें निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में आवेदक जिनके शिक्षार्थी लाइसेंस के अप्वाइंटमेंट स्लाटों को निरस्त किया जा रहा है, उन्हें सारथी पोर्टल पर पुनः अप्वाइंटमेन्ट स्लाट लेना होगा। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य पूर्व की भांति 31 मई से प्रारम्भ किया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सभी अन्य कार्य 15 जून तक स्थगित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।