{"_id":"60ae42cf8ebc3efbc93bdfdf","slug":"ambedkar-nagar1622033103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर विकास कार्यों में रहा प्रदेश में अव्वल\n\nडीएम ने बताया टीम वर्क का परिणाम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अम्बेडकरनगर विकास कार्यों में रहा प्रदेश में अव्वल डीएम ने बताया टीम वर्क का परिणाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ़ोटो- डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
अम्बेडकरनगर- विकास कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन के लिए जिले को समूचे प्रदेश में पहला स्थान मिला है। वाराणसी और अयोध्या जैसे जनपद इस दौड़ में काफी पीछे रह गए हैं। डीएम सैमुअल पॉल एन ने इसे टीम वर्क बताते हुए कहा कि इसी प्रदर्शन को बरकरार रखना है। अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि योजनाओं की समयबद्धता, पात्रों तक लाभ और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर फोकस कर हम सभी लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते।
प्रदेश के कॉर्यक्रम एवं कार्यान्वयन विभाग ने बीते वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर अब जो आंकड़े जारी किए हैं उसके अनुसार अम्बेडकरनगर जिले ने बाजी मार ली है। प्रदेश में इन दिनों प्राथमिकता वाले 68 कॉर्यक्रम चल रहे हैं। महत्वपूर्ण उपलब्धि यह कि जिले को 66 कॉर्यक्रम में ए श्रेणी हासिल हुई है। इन कार्यों में आवास,निःशुल्क बोरिंग, छात्रवृत्ति, नहरों आदि की सफाई, टेल तक पानी पहुंचना, किसान सम्मान निधि, ग्राम सड़क योजना, पेयजल योजना,जन आरोग्य योजना, कन्या सुमंगला योजना, परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण, सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान, जन आरोग्य योजना के अलावा पंचायत भवन निर्माण आदि कार्य शामिल रहे। शासन की तरफ से जारी रैंकिंग में वाराणसी को पांचवा स्थान मिला है जबकि चित्रकूट जनपद दूसरे स्थान पर रहा। सूची में अयोध्या मंडल के जिलों में अमेठी को 20वां, अयोध्या को 30वां, बाराबंकी को 46वां तथा सुल्तानपुर को 60वां स्थान मिला है।
इस बीच जिले को मिली इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर डी एम सैमुअल पाल एन ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे टीम वर्ग का परिणाम बताया है।डीएम ने कहा कि हमें आगे और ज्यादा ध्यान देकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। बेहतर कार्य करने की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचाना प्रमुख लक्ष्य बनाए रखना होगा। और सुधार इसमें अभी हो सकता। समयबद्ध ढंग से काम पूरा करने और पारदर्शिता पर ध्यान देते रहना होगा। सीडीओ घनश्याम मीणा ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले की पूरी टीम को देते हुए कहा कि सभी संबंधित को आगे भी इसी तरह परफार्मेंस देना है। जब हम बेहतर काम करते हैं तो उसके अच्छे परिणाम इसी तरह सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन