फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बंदी के बीच दुगने दाम पर बिकती रही टांडा नगर में शराब

बंदी के बीच दुगने दाम पर बिकती रही टांडा नगर में शराब

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
टाण्डा। पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभाग के निर्देशानुसार मदिरा दुकानों की बंदी के बीच दोगुना से ज्यादा दाम पर शराब की बिक्री धड़ल्ले से टाण्डा नगर में गुरुवार को जारी रही। आबकारी व पुलिस विभाग सब कुछ जानने के बावजूद तमाशा देखता रहा।
विज्ञापन
बताते चलें कि पंचायत चुनाव को देखते हुए मंगलवार की शाम 5 बजे से चुनाव संपन्न हो जाने तक शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद कोतवाली टाण्डा व अलीगंज थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक दुकानों के सेल्समैनो द्वारा विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए निर्धारित मूल्य से दोगुने दाम पर देसी विदेशी मदिरा व बीयर की बिक्री की गई। टाण्डा क्षेत्र के नेहरूनगर मोहल्ले में तो नशे का कारोबार धड़ल्ले से पनप रहा है। सेल्समैनो द्वारा बंदी के टाइम से पहले ही शराब की पेटियां दुकान से हटाकर बगल स्थित अपने घर या हितैषियों के पास रखवा दी गई थी। फिर बंदी के समय पर प्रिंट मूल्य से दुगने दाम पर शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जाती रही। यहां वैसे भी शाम होते ही नेहरूनगर मोहल्ले में शराब खरीदने वालों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए न सिर्फ भीड़ के बीच शराब बेची जा रही वरन सेल्समैन दुगने दाम पर शराब की बिक्री करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed