फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ssc calendar change

बदलेगा एसएससी का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर

Wed, 27 May 2020 07:03 AM IST
news desk amar ujala, prayagraj Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
ssc calendar change
SSC - फोटो : SSC

कर्मचारी चयन आयोग ( एसएससी) की वार्षिक परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव होना तय हो गया है। आयोग की मार्च, अप्रैल, मई औऱ जून महीने की परीक्षाओं के नहीं होने पर आगे की सभी परीक्षाओं के कार्यक्रम पर असर पड़ेगा। आयोग ने अप्रैल, मई की परीक्षाओं को स्थगित करते समय यह बताया भी था कि वार्षिक कलेंडर को दोबारा जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन


मार्च, अप्रैल, मई औऱ जून की परीक्षाएं नहीं होने से पूरे वार्षिक कैलेंडर में संशोधन करना पड़ेगा। एसएससी की ओर से मार्च में सबसे पहले 16 से 27 मार्च के बीच चल रही ( सीएचएसएल) परीक्षा-2019 टियर-1 परीक्षा स्थगित की गई थी। सीएचएसएल टियर-1 नहीं होने से अब 28 जून को प्रस्तावित सीएसएसएल टियर-2 की परीक्षा स्थगित होना तय है।

विज्ञापन

ssc calendar change
ssc - फोटो : ssc

तीन दिन होने के बाद स्थगित कर दिया था। अब सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा नहीं होने से 28 जून को प्रस्तावित सीएसएसएल टियर-2 की परीक्षा स्थगित होना तय है। दूसरी परीक्षा 30 मार्च से दो अप्रैल के बीच जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2019 पेपर-1 नहीं होने से 21 जून को प्रस्तावित जेई 2019 पेपर-2 की परीक्षा स्थगित होना तय है।

आयोग की ओर से पांच से सात मई के बीच प्रस्तावित स्टेनाग्राफर ग्रेड सी एण्ड डी परीक्षा-2019 स्थगित कर दी थी। इन परीक्षाओं पर अभी निर्णय नहीं हुआ था कि अब जून की परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव होना तय हो गया है। 30 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद एक जून को आयोग की बैठक में परीक्षाओं की नई तिथि के साथ वार्षिक कैलेंडर में बदलाव किया जा सकता है। इसमें मार्च, अप्रैल और मई में स्थगित परीक्षाओं के नए कार्यक्रम भी जारी हो सकते हैं।

ssc calendar change
ssc
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान का कहना है कि सरकार की ओर से लॉकडाउन पर निर्णय लेने के बाद ही आयोग परीक्षाओं की नई तिथि के बारे में फैसला करेगा। उनका कहना है कि अब तो पूरे वार्षिक कैलेंडर में बदलाव तय है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब जून की परीक्षाएं आगे बढ़ाना तय हो गया है। उन्होंने बताया कि इससे आयोग की परीक्षाओं के सत्र को नियमित करने के प्रयास को झटका लग सकता है।

आयोग की जून में प्रस्तावित परीक्षाएं


10 से 12 जून के बीच सेलेक्शन पोस्ट फेज-8/ 2020 परीक्षा -- 21 जून को प्रस्तावित जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2019 पेपर-2 परीक्षा -- 21 जून को ही प्रस्तावित दिल्ली पुलिस में एसआई-सीआईएसएफ में एएसआई परीक्षा 2019 पेपर-1 -- 22 से 25 जून के बीच प्रस्तावित कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2019 टियर-2 और टियर-3  परीक्षा -- 28 जून को प्रस्तावित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल ( सीएचएसएल) परीक्षा-2019 टियर-2 परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed