फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   six vegetable shopkeepers arrested from mundera Mandi, case registered

मुनाफाखोरों पर बड़ी कार्रवाई, मुंडेरा मंडी से छह गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
six vegetable shopkeepers arrested from mundera Mandi, case registered
प्रयागराज के धूमनगंज स्थित मुंडेरा मंडी में फोर्स लेकर पहुंचे सीओ सिविल लाइंस वृज नारायण सिंह - फोटो : AMAR UJALA
लॉक डाउन के दौरान स्पष्ट निर्देशों के बावजूद लोगों की मजबूरियों का फायदा उठा कर मुनाफा खोरी में जुटे व्यापारियों पर शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस ने तड़के मुंडेरा मंडी में छापा मारा और रंगे हाथ छह व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इन सभी के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। लाकडाउन के दौरान जरुरी सामान सामान की किल्लत ना इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से स्पष्ट गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन


इस में कहा गया है कि जरुरी सामान का स्टॉक ना किया जाए साथ ही इन्हें उचित दामों पर बेचा जाए। इसके बावजूद मुनाफाखोरी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि भीड़ ना जुटे इसके लिए मुंडेरा मंडी में भी केवल थोक व्यापार की अनुमति दी गई है।इसके बावजूद लगातार शिकायतें मिल रही थी कि वहां से कुछ व्यापारी मुनाफे के लिए फुटकर में बिक्री कर रहे हैं। वहां लगातार खरीदारों की भीड़ जुट रही थी और संक्रमण का भी खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सूचना पर सीओ सिविल लाइंस वृजनारायण सिंह ने शनिवार तड़के मुंडेरा मंडी में छापा मारा। पुलिस टीम 5:30 बजे की करीब वहां पहुंची तो देखा की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी हुई थी।जांच पड़ताल में पता चला कि यह दुकानदार नियम विरुद्ध तरीके से थोक की जगह फुटकर में सब्जियां बेच रहे थे।

पुलिस को देखकर अन्य लोग तो भाग निकले लेकिन मौके से छह दुकानदारों को हिरासत में ले लिया गया। सभी को धूमनगंज थाने लाया गया। इसके बाद धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


इनमें मोहम्मद शाहिद निवासी गयासुद्दीन पुर, दान सिंह कुशवाहा निवासी पीपलगांव, अनिल कुमार कुशवाहा निवासी हरवारा, राम भवन सोनकर निवासी अकबरपुर, घनश्याम सिंह निवासी अकबरपुर पुरामुफ्ती, राजू केसरवानी निवासी चक मीरा पट्टी धूमनगंज शामिल हैं। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि मामले में 15 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है जिन्हें चिहि्नत करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed