फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Allahabad News ›   raining in allahabad

आंधी में उड़ी बिजली, पानी के लिए तरसे लोग

Wed, 09 Mar 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 09 Mar 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
raining in allahabad
बरसात और आंधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर में सोमवार देर रात आई आंधी और झमाझम बारिश के बाद मौसम खुशगवार तो हो गया लेकिन शहरियों पर यह मौसम मुसीबत बनकर टूटा। आंधी के कारण कई जगह पेड़ गिर पड़े। इससे बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। कई जगह ट्रांसफार्मर फुंक गए। रात में पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। सुबह आधे शहर में आपूर्ति सामान्य रही लेकिन बाकी हिस्से में व्यवस्था लड़खड़ाई रही। बिजली न होने के कारण शहर के बड़े हिस्से में पानी की सप्लाई ठप रही और लाखों की आबादी पेयजल संकट से जूझती रही। कई इलाकों में 24 घंटे बाद भी स्थिति पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू रोड पर सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने तेज आंधी के कारण पेड़ टूटकर बिजली के तार पर गिर पड़ा। इससे तार क्षतिग्रस्त हो गया। हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से टैगोर टाउन और जॉर्जटाउन में की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, अलोपीबाग, तुलारामबाग, सोहबतियाबाग में भी आंधी-पानी के कारण आधी रात को बिजली गुल हो गई। इन सभी इलाकों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा और मंगलवार दोपहर 12 बजे के आसपास वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये आपूर्ति बहाल की गई लेकिन इसके बाद भी बिजली की आंख-मिचौली दिनभर जारी रही। वहीं, सिविल लाइंस में भी आधी रात गुल हुई बिजली सुबह पांच बजे के आसपास आई लेकिन कई जगह फॉल्ट होने के कारण आपूर्ति लड़खखड़ाई रही और क्लाइव रोड, एमजी मार्ग सहित सिविल लाइंस के कई हिस्सों में दिन के वक्त भी बिजली और पानी का संकट बना रहा। शहर उत्तरी में ट्रांसफार्मर फुंक जाने से रसूलाबाग, गंगा दर्शन और बद्री आवास योजना में आठ से दस घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इससे पानी का संकट भी बना रहा। 
विज्ञापन


शहर पश्चिमी में प्रीतमनगर, केंद्रांचल कॉलोनी, कालिंदीपुरम, रमन का पुरा, साकेत नगर सहित कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही। सुबह आठ बजे के आसपास आपूर्ति बहाल हुई लेकिन 11 बजे सप्लाई फिर से ठप हो गई। सुबह बिजली न होने के कारण इन इलाकों में भी पानी की किल्लत रही। प्रभावित इलाकों में दोपहर बाद आपूर्ति सामान्य हुई। वहीं, मीरापुर सब्जी मंडी के पास 630 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से सब्जी मंडी, एडीए कॉलोनी, लोहिया नगर योजना प्रथम और रसूल के आंशिक हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इन इलाकों में सोमवार रात को गुल हुई बिजली मंगलवार दोपहर बाद पटरी पर लौट सकी। ऐसे में प्रभावित इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। मीरापुर गोल पार्क के पास भी सोमवार शाम हल्की बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर फुंक गया और प्रभावित इलाके में 24 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। आजाद नगर में सोमवार रात भर बिजली गुल रही। मंगलवार सुबह सप्लाई शुरू हुई तो 11 बजे बिजली फिर गुल हो गई और इसके बाद रात में ही आपूर्ति बहाल हुई। इसके अलावा शहर के अन्य पुराने हिस्सों में भी आंधी-पानी के कारण बिजली की जबर्दस्त समस्या रही और पानी की आपूर्ति भी ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed