फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting of Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Nyas on 19th: Chaupal

राम मंदिर निर्माण की तारीख का जल्द हो सकता है एलान, 19 फरवरी को ट्रस्ट की पहली बैठक

Sun, 09 Feb 2020 03:27 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Feb 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Nyas on 19th: Chaupal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा ट्रस्ट के गठन के बाद तारीख का एलान जल्द हो सकता है। मंदिर निर्माण के लिए स्थापित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक 19 फरवरी को प्रस्तावित है। भाजपा नेता और ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


राममंदिर के लिए तराशे गए पत्थरों की उपयोगिता पर मंथन तेज
राममंदिर ट्रस्ट में फिलहाल जिन सदस्यों को जगह दी गई है उनमें विहिप का एक भी सदस्य नहीं है। इससे सवाल उठता है कि अयोध्या में विहिप की कार्यशाला में राममंदिर के लिए तराशे गए पत्थरों का भविष्य क्या होगा। साथ ही राममंदिर के लिए तराशे गए पत्थरों की उपयोगिता पर मंथन भी तेज हो गया है। इन पत्थरों का राममंदिर में किस तरह प्रयोग किया जाएगा ये अभी भविष्य के गर्भ में है।
विज्ञापन


लेकिन, इतना तय है कि राममंदिर के लिए तराशे गए पत्थरों की उपयोगिता अब नवगठित ट्रस्ट को ही तय करनी है। हालांकि, विहिप को अब भी उम्मीद है कि राममंदिर उनके प्रस्तावित मॉडल एवं तराशे गए पत्थरों से ही बनेगा। क्योंकि, करोड़ों रुपये लागत वाले इन पत्थरों को इसी के हिसाब से तराशा गया है। अमित शाह कह चुके हैं कि अयोध्या में बनने वाला मंदिर गगनचुंबी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से ही विहिप के मॉडल की लंबाई-चौड़ाई पर सवाल उठने लगे थे। अब ट्रस्ट में विहिप के एक भी प्रतिनिधि को शामिल नहीं किए जाने के बाद तराशे गए इन पत्थरों की उपयोगिता भी सवालों के घेरे में आ गई है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि नवगठित ट्रस्ट इन पत्थरों को दान में लेकर मंदिर निर्माण में उपयोग कर सकता है। राममंदिर के लिए अब तक एक लाख दस हजार घनफुट पत्थरों को तराशा जा चुका है।

मंदिर के लिए होगा श्री सीताराम नाम महायज्ञ
श्रीराम मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने के लिए सिद्ध संतों की उपासना स्थली रही फटिक शिला आश्रम में 17 फरवरी से श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का आयोजन होगा। इसमें देश-विदेश के लाखों राम भक्त जुटेंगे। 


महायज्ञ में 1500 नाम जापकों द्वारा 54 कीर्तन कुंजों में राममंत्र का अनवरत जाप किया जाएगा। नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन 26 फरवरी को होगा। महायज्ञ में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed