फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   man shot dead after dispute over remark on jamaat

जमात पर टिप्पणी के बाद युवक की गोली मारकर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
man shot dead after dispute over remark on jamaat
प्रयागराज। शहर के करेली इलाके में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात में जमात पर टिप्पणी को लेकर लौटन निषाद(३५)की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बक्सी मोड़ा इलाके में तभी जब वह घर के बाहर स्थित दुकान पर खड़े होकर कुछ युवकों के साथ बात कर रहा था। बातचीत के दौरान ही बात पहले कोरोना और फिर जमात तक पहुंच गई। इसी दौरान वहां खड़े दूसरे समुदाय के मोहम्मद सोना व उसके साथी लोटन से विवाद करने लगे। शोर गुल सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उस समय तो विवाद शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद सोना अपने साथियों संग वापस आया और लोटन के सिर में असलहा सटाकर गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने भाग रहे हमलावरों में से एक मोहम्मद सोना को पकड़ लिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से वहां तनाव फैल गया। सूचना पर एसएसपी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पकड़े गए हत्यारोपी को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। पुलिस अफसरों का कहना है कि एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। हत्या में कुछ और लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है जिनकी तलाश की जा रही है। उधर लाकडाउन के दौरान हुई इस वारदात ने पुलिस अफसरों के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल खबर लिखे जाने तक अफसर मौके पर जांच पड़ताल में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed