फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Job: Recruitment of 132 posts of Assistant Professor in ADC, preparations to be issued this month

Job : एडीसी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 132 पदों पर होगी भर्ती, इसी माह विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी

Fri, 25 Nov 2022 08:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 08:02 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक महाविद्यालय इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में असिस्टेंट प्रोफेसर के 132 पदों पर भर्ती होगी। कॉलेज प्रशासन इसी माह भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Job: Recruitment of 132 posts of Assistant Professor in ADC, preparations to be issued this month
नौकरी - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक महाविद्यालय इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में असिस्टेंट प्रोफेसर के 132 पदों पर भर्ती होगी। कॉलेज प्रशासन इसी माह भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। कुल 24 विषयों में यह भर्ती होनी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद एडीसी को छोड़कर बाकी सभी संघटक महाविद्यालयों में शिक्षक भर्ती हुई है। विश्वविद्यालय को वर्ष 2005 में केंद्रीय दर्जा मिला था। एडीसी में तब से कोई नहीं भर्ती नहीं हुई। अब 17 साल बाद शिक्षकों की भर्ती होनी है। कॉलेज में कला, वाणिज्य, विज्ञान और विधि संकाय मिलाकर कुल 32 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि सृजित पद 165 हैं।

विज्ञापन



कॉलेज में शिक्षकों की बड़ी संख्या में कमी होने के कारण कक्षाओं का संचालन  भी प्रभावित होने लगा है। आने वाले दिनों में भी कुछ शिक्षकों का रिटायरमेंट है। ऐसे में समस्या और बढ़ेगी। कॉलेज प्रशासन ने पूर्व कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के कार्यकाल में भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन उस वक्त इविवि में शिक्षक भर्ती का विवाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय तक पहुंच गया था और इविवि सहित एडीसी में भी भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी।
विज्ञापन



कॉलेज प्रशासन अब फिर से भर्ती शुरू करने जा रहा है। 24 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 132 पदों के लिए भर्ती होगी और इनमें सबसे अधिक 21 पद विधि संकाय के हैं। वहीं, कॉॅमर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती होनी है। प्राचीन इतिहास में नौ और फिजिक्स में सात पद हैं। इसके अलावा अन्य विषयों में सात या इससे कम पद हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसी माह भर्ती का विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed