{"_id":"5e83049d8ebc3e78c00d07ff","slug":"function127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार बिना विदाई समारोह के सेवानिवृत्त हुए 57 रेलकर्मी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पहली बार बिना विदाई समारोह के सेवानिवृत्त हुए 57 रेलकर्मी
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे का गठन होने के बाद मंगलवार 31 मार्च को पहली बार रेलवे से रिटायर हुए कर्मचारियों का विदाई समारोह नहीं किया गया। 31 मार्च को एनसीआर के प्रयागराज मंडल से कुल 57 रेलकर्मी सेवानिवृत्त हुए। यहां परंपरा रही है कि सेवा माह के आखरी दिन डीआरएम या वरिष्ठ अफसर की मौजूदगी में विदाई समारोह होता है। डीआरएम ऑफिस में आयोजित विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाला कर्मचारी भले ही कानपुर, अलीगढ़, टूंडला ,इटावा या किसी भी जिले में रेल सेवा पूरी की हो लेकिन आखिरी कार्य दिवस पर उसे प्रयागराज स्थित डीआरएम ऑफिस में बुलाया जाता है। यहां उसका समापन भुगतान एवं गोल्ड प्लेटेड मेडल भी दिया जाता है। इस बार लाॅक डाउन की वजह से यह समारोह नहीं किया गया। पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि यह पहला मौका है कि डीआरएम aऑफिस में आज कोई विदाई समारोह नहीं हुआ। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से उनके समापन भुगतान की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।