फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह ने अमेरिका से आए बेटे को एयरपोर्ट से लौटाया

Sun, 29 Mar 2020 04:53 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Former governor Anshuman Singh Return son from America from airport
पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह ने कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के बीच सावधानी की मिसाल पेश की है। अमेरिका से घर आ रहे अपने बड़े पुत्र अरुण सिंह को उन्होंने चेन्नई एयरपोर्ट से ही वापस कर दिया। ताकि इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी किए गए निर्देशों का पालन हो सके। 

Former governor Anshuman Singh Return son from America from airport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मुख्य न्यायाधीश के अलावा राजस्थान व गुजरात के राज्यपाल रहे अंशुमान सिंह प्रयागराज में स्टैनली रोड स्थित अपनी सुमित्रानंदन पंत कोठी में पत्नी चंद्रावती सिंह और अपने छोटे पुत्र एडवोकेट वरुण सिंह के साथ रहते हैं। इधर वर्ष भर से उनकी पत्नी चंद्रावती की तबीयत खराब चल रही है। अमेरिका में बिजनेसमैन उनके पड़े पुत्र अरुण सिंह को जब मां की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली तो उनको देखने के लिए वह घर आने की सोचने लगे।

Former governor Anshuman Singh Return son from America from airport
चेन्नई एयरपोर्ट
इसके लिए उन्होंने कुछ महीने पहले ही फ्लाइट का टिकट तभी बुक करा लिया था। विगत 20 मार्च को वह चेन्नई एयरपोर्ट पर जहाज से उतरे। इसके बाद अपने पिता पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह को फोन कर इस बात की सूचना दी।

पूर्व राज्यपाल ने रविवार को अमर उजाला को बताया कि अरुण का जहाज जब चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचा, तब उन्होंने उन्होंने संपर्क किया और घर आने की इच्छा जताई। इसके बाद जस्टिस अंशुमान सिंह ने बेटे को समझाया और उन्हें अमेरिका लौट जाने की सलाह दी। अंशुमान सिंह ने बताया कि पत्नी के अलावा उनकी भी उम्र अब अधिक हो गई है। ऐसे में वायरस के संक्रमण के प्रति सरकार और समाज की चिंता को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed