{"_id":"5e8af0f68ebc3e72c33011d0","slug":"food-crisis153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों अब भी भूखे, युवा ज्यादा परेशान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। प्रशासन के अलावा सैकड़ों संस्थाएं भी भूखों को भोजन कराने में जुटी हैं। इसके बावजूद हजारों लोग भूखे रहने के लिए मजबूर हैं। आश्चर्यजनक यह कि इनमें दूसरे जिलों से आकर तैयारी करने वाले युवाओं की बड़ी संख्या है। इंडोनेशियाई नागरिक के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद लोगों में भय बढ़ गया है तथा कंट्रोल रूम के फोन की घंटी ज्यादा व्यस्त हो गई है. सोमवार को संदिग्धों को लेकर तो फोन आए ही, भोजन के लिए भी लगातार फोन आते रहे. सुबह से दिन में एक बजे बीच 100 से अधिक लोगों ने भोजन राशन के लिए फोन किया. इसमें झलवा, सुलेमसराय आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं के फोन भी शामिल रहे. इनके लिए भोजन की व्यवस्था कराई गई. साथ ही के निर्देश पर सामुदायिक रसोई से नियमित तौर पर भोजन के पैकेट भेजने की व्यवस्था की गई. घर भेजे जाने की मांग दूसरे जिलों से तैयारी के लिए आए हजारों युवा यहां फंस गए हैं। लाकडाउन की वजह से अब उनके सामने भोजन की समस्या भी खडी़ हो गई है. इन लोगों ने कंट्रोल रूम में फोन करके घर भेजे जाने की व्यवस्था करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।