फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Direct flights to Bhubaneswar, Dehradun will run from August 25

25 अगस्त से शुरू हो जाएगी प्रयागराज से भुवनेश्वर और देहरादून की सीधी फ्लाइट

Sat, 18 Jul 2020 08:00 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Direct flights to Bhubaneswar, Dehradun will run from August 25
हवाई यात्रा - फोटो : PTI

प्रयागराज से भुवनेश्वर, भोपाल और देहरादून की सीधी फ्लाइट का निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने नया शेड्यूल जारी किया है। इन तीनों शहरों के लिए 25 अगस्त से फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इसके अलावा पश्चिमी बंगाल की राजधानी कोलकाता के लिए इसी माह 26 जुलाई से सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


कोलकाता फ्लाइट का संचालन अब सप्ताह में 4 दिन ही होगा। लॉकडाउन के पूर्व यह फ्लाइट नियमित रूप से चल रही थी। प्रयागराज से कोलकाता के बीच चलने वाली फ्लाइट 25 मार्च से ही बंद चल रही है। अनलॉक होने के बाद पिछले दिनों इंडिगो ने इसका शेड्यूल जारी किया था लेकिन किन्ही कारणों से यह फ्लाइट शुरू नहीं की जा सकी।

विज्ञापन

Direct flights to Bhubaneswar, Dehradun will run from August 25
इंडिगो एयरलाइन

अब 26 जुलाई से इंडिगो यह फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। अभी यह फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन ही चलेगी। प्रयागराज से इसकी रवानगी दिन में 1:30 बजे होगी और 3:50 पर यह फ्लाइट कोलकाता पहुंच जाएगी। इसी तरह कोलकाता से यह फ्लाइट प्रत्येक रविवार, मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10:50 बजे चलेगी और यहां दिन में 1:00 बजे आ जाएगी।

Direct flights to Bhubaneswar, Dehradun will run from August 25
डेमो - फोटो : डेमो

इसके अलावा इंडिगो ने प्रयागराज से भुवनेश्वर, भोपाल और देहरादून की सीधी फ्लाइट का एक बार फिर से शेड्यूल जारी किया है। इसकी बुकिंग भी इंडिगो ने शुरू कर दी है। प्रयागराज से देहरादून की फ्लाइट शाम 4:40 बजे रवाना होगी जो चलकर शाम 6:20 बजे वहां पहुंच जाएगी। इसी तरह प्रयागराज से भुवनेश्वर की फ्लाइट सुबह 9:30 बजे एवं भोपाल की फ्लाइट दिन में 1:00 बजे यहां से रवाना होगी और 2:35 बजे वहां पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

Direct flights to Bhubaneswar, Dehradun will run from August 25
इंडिगो एयरलाइन

रायपुर फ्लाइट की भी इंडिगो ने शुरू की बुकिंग

निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने रायपुर के लिए भी बुकिंग शुरू कर दी है। इस फ्लाइट का संचालन भी 25 अगस्त से शुरू होगा। इस के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है लॉकडाउन के पहले यह फ्लाइट सुबह 11:30 बजे प्रयागराज से रवाना हो रही थी। 25 अगस्त से भी इसका यही समय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed