{"_id":"5e8b01d08ebc3e75f56582fe","slug":"bjp88","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मरने वालों के पार्थिव शरीर का हो दाह संस्कार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोरोना से मरने वालों के पार्थिव शरीर का हो दाह संस्कार
Mon, 06 Apr 2020 03:47 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के नामित पार्षद पवन श्रीवास्तव ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की है कि कोरोना संक्रमण की वजह से अगर किसी की जान जाती है तो उसके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया जाए। चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो। पार्षद का तर्क है कि पार्थिव शरीर को जलाने से उसका संक्रमण नहीं फैलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना गंभीर बीमारी है, जो विश्व के प्रमुख देशों में महामारी का रूप ले चुकी है । धीरे-धीरे यह बीमारी भारत में भी पांव पसार रही है ।भारत के भी कई प्रदेश इसकी चपेट में आने लगे हैं ।उत्तर प्रदेश के कई जिले में भी कोरोना पास्टिव मिल रहे हैं जिनके जल्द स्वस्थ होने के लिए सरकार गंभीरता पूर्वक प्रयास कर रही है l
विज्ञापन