फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एपीओ भर्ती की मुख्य परीक्षा पर संकट, फिलहाल 16 मई को प्रस्तावित है परीक्षा

Tue, 07 Apr 2020 02:25 PM IST
news desk amar ujala, prayagraj Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
APO mains exam may be postponed due to lock down
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2018 की मुख्य परीक्षा पर संकट मंडरा रहा है। 16 मई को प्रस्तावित मुख्य परीक्षा का टलना तय माना जा रहा है, क्योंकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अब तक एपीओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम ही घोषित नहीं किया है।



प्रतियोगी छात्रों ने आयोग के अध्यक्ष से मांग की है कि मुख्य परीक्षा स्थगित किए जाने का नोटिस जारी करें ताकि लॉक डाउन में फंसे अभ्यर्थियों को तनाव से राहत मिल सके। एपीओ प्रारंभिक परीक्षा इस साल 16 फरवरी को प्रयागराज और लखनऊ के 95 केंद्रों में आयोजित की गई थी। एपीओ के 17 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में 45311 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 18784 यानी 41 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित थे और 26527 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी।

APO mains exam may be postponed due to lock down
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
आयोग के कैलेंडर में मुख्य परीक्षा 16 मई को प्रस्तवित है। मुख्य परीक्षा के आयोजन के लिए डेढ़ माह से भी कम समय बचा है। लॉक डाउन के कारण आयोग में भी कामकाज पूरी तरह से ठप है। ऐसे में कॉपियों के मूल्यांकन समेत तमाम जरूरी काम रोक दिए गए हैं। लॉक डाउन 14 अप्रैल तक घोषित है। इसके बाद भी प्रतिबंध हटेंगे या नहीं, तय नहीं है।

मुख्य परीक्षा के आवेदन के लिए कम से कम एक माह का समय दिया जाता है। अगर लॉक डाउन 14 को समाप्त भी हो जाता है तो आयोग को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित करना होगा, जिसकी उम्मीद बहुत कम है। दूसरी ओर लॉक डाउन के कारण तमाम अभ्यर्थी इधर-उधर फंसे हुए हैं।
APO mains exam may be postponed due to lock down
uppsc
कोचिंग संस्थान भी बंद चल रहे हैं। अभ्यर्थियों के पास पर्याप्त पाठ सामग्री भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में परीक्षा की तैयारी प्रभावित हुई है और लॉक डाउन में फंसे अभ्यर्थी तनाव में हैं। इन परस्थितियों में 16 मई को प्रस्तवित मुख्य परीक्षा का टलना तय माना जा रहा है।

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय ने आयोग के अध्यक्ष से मांग की है कि एपीओ मुख्य परीक्षा को लेकर आयोग जल्द ही कोई निर्णय ले। परीक्षा स्थगित किए जाने का नोटिस जल्द जारी किया जाए, ताकि लॉक डाउन में फंसे अभ्यर्थियों को मानसिक रूप से राहत मिल सके और वे बिना किसी तनाव के मुख्य परीक्षा की तैयारी कर सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed