{"_id":"627b9e0da124e15df51e7fdf","slug":"allahabad1652268557","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी पोर्टल में गड़बड़ी का खामियाजा भुगत रहे व्यापारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जीएसटी पोर्टल में गड़बड़ी का खामियाजा भुगत रहे व्यापारी
विज्ञापन
0 अंतिम तिथि बीती, प्रयागराज से सैकड़ों व्यापारी नहीं भर सके जीएसटीआर1, आज से देनी होगी लेट फीस
विज्ञापन
प्रयागराज। जीएसटी पोर्टल में आई गड़बड़ी ने व्यापारियों को खासा परेशान कर दिया है। पार्टल में एरर आने की वजह से प्रयागराज के सैकड़ों व्यापारी जीएसटीआर-1 फार्म नहीं भर सके हैं, जबकि उसे भरे जाने की अंतिम तिथि 11 मई थी। बीते तीन दिन से यह समस्या बरकरार है। ऐसे में अब बृहस्पतिवार से व्यापारियों को मजबूरी में लेट फीस देनी होगी।
दरअसल जीएसटी में रजिस्टर्ड व्यापारी जो कंपोजिशन स्कीम में नहीं है, उन्हें हर माह की 11 तारीख तक संगत माह में अपनी बिक्री का विवरण जीएसटीआर-1 भरना होता है। इसके लिए पोर्टल पर एक टूल दिया गया है । इसे डाउनलोड करके व्यापारी एक्सेल शीट में अपना सभी विवरण जैसे, बी2बी की बिक्री, बी2सी की बिक्री, डेबिट क्रेडिट नोट की डिटेल तथा एचएसएन वाइज डीटेल्स तैयार कर उस टूल के माध्यम से जेसन फाइल तैयार करते हैं। इसी जेसन फाइल को वह जीएसटी पोर्टल पर अपलोड करता है, ताकि उसके खरीददार को खरीदे माल पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का सीधे लाभ मिल सके। कुछ दिन पूर्व पोर्टल पर नया अपग्रेडेड टूल दिया गया था । ताकि इस नए टूल के माध्यम से व्यापारी अपनी जेसन फाइल बना सके। लेकिन टूल के द्वारा जेसन फाइल बनाने पर बी2बी की बिक्री में एरर दिख रहा है। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल केअनुसार एक अनुमान के मुताबिक प्रयागराज के 70 फीसदी व्यापारी अपना रिटर्न अंतिम 3 दिन में ही दाखिल करते हैं। अब जब व्यापारी अपना रिटर्न दाखिल करना चाहते हैं तो इस समस्या के कारण उनका रिटर्न अपलोड नहीं हो पा रहा। कहा कि 11 मई रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि है , लेकिन अब तक पोर्टल में एरर ही आ रहा है। अगर व्यापारी अपना रिर्टन दाखिल नहीं कर पाएगा तो उसके खरीददार को इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलेगा। इसके अलावा बृहस्पतिवार से व्यापारियों की लेट फीस भी लगने लगेगी। कहा कि इस संबंध में कैट द्वारा ट्वीट किया गया है। मांग की गई है कि पार्टल की खामी दूर करने के साथ व्यापारियों से लेट फीस न ली जाए।
विज्ञापन