फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रयागराज जंक्शन को मिला सर्वोत्तम स्टेशन का खिताब

प्रयागराज जंक्शन को मिला सर्वोत्तम स्टेशन का खिताब

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन को मिला सर्वोत्तम स्टेशन का खिताब
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित 67 वे रेल सप्ताह पुरस्कार के मौके पर प्रयागराज मंडल के अफसरों को शील्ड देते जीएम प्रमोद कुमार - फोटो : Amar Ujala
0 उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में 67वें रेल सप्ताह समारोह में दिया गया प्रमाणपत्र
विज्ञापन
0 बेहतर कार्य करने वाले जोन के 155 रेलकर्मियों को जीएम ने किया सम्मानित प्रयागराज। प्रयागराज जंक् शन को उत्तर मध्य रेलवे में सर्वोत्तम रेलवे स्टेशन का खिताब मिला है। एनसीआर मुख्यालय में आयोजित 67 वें रेल सप्ताह समारोह में यह घोषणा जीएम प्रमोद कुमार ने की। इस दौरान स्टेशन डायरेक्टर वीके द्विवेदी, स्टेशन मैनेजर दिीपक ठाकुर और पूरी टीम की जीएम ने सराहना भी की। जीएम ने प्रयागराज, आगरा एवं झांसी मंडल में बेहतर कार्य करने वाले 155 रेलकर्मियों को सम्मानित भी किया। जीएम ने इस दौरान एनसीआर आगरा मंडल को ट्रेनों की समय पालनता में बेहतर सुधार के लिए, झांसी मंडल को सर्वोत्तम मंडल और प्रयागराज मंडल को समग्र सुधार शील्ड प्रदान की। जीएम ने जोन के तीनों मंडलों, कारखानों, अस्पतालों एवं अन्य इकाईयों को भी रनिंग शील्ड प्रदान की। उन्होंने 66वें राष्ट्रीय रेल पुरस्कार से सम्मानित रेल कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल-वितरण भी किए गए । जिन्हें मेडल दिया गया उसमें श्याम लाल, विष्णुकांत तिवारी, दिलीप कुमार राजपूत, शशिकांत त्रिपाठी , मो. जावेद अख्तर, गौरव, भुवनेश सिंह, दिलीप सिंह मीना शामिल रहे। इस अवसर पर प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह को जनसंपर्क समग्र दक्षता शील्ड एवं अरुण कुमार को बेहतर कार्य करने के लिए जीएम ने पुरस्कृत किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन जीएम और एनसीआर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष पूनम कुमार ने किया। सीपीओ अवधेश कुमार ने स्वागत किया। कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक रंजन यादव, पीसीसीएम एसके सिंह, डीआरएम मोहित चंद्रा एवं अन्य अफसर एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे की सांस्कृतिक के बाल कलाकारों द्वारा लोकनृत्यों से भरपूर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन
------------------------------ प्रयागराज मंडल को मिली यह शील्ड 0 समग्र सुधार शील्ड, सर्वोत्तम स्टेशन प्रमाण पत्र - प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज मंडल, रेल पथ (ट्रैक) शील्ड, ब्रिज शील्ड, समग्र इंजीनियरिंग दक्षता शील्ड, इलेक्ट्रिक लोको शेड शील्ड, सामान्य सेवा एवं ऊर्जा दक्षता शील्ड, विद्युत विभाग दक्षता शील्ड, सर्वोत्तम स्वास्थ्य केन्द्र शील्ड - सूबेदारगंज स्वास्थ्य इकाई, बेस्ट कोचिंग डिपो शील्ड, माल भाड़ा परिचालन शील्ड, सुरक्षा दक्षता शील्ड, यात्री सुरक्षा शील्ड , दूरसंचार दक्षता शील्ड, जनसंपर्क समग्र दक्षता शील्ड ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन को मिला सर्वोत्तम स्टेशन का खिताब
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित 67 वे रेल सप्ताह पुरस्कार के मौके पर बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को महाप्रबंधक ने किया पुरस्कृत - फोटो : Amar Ujala
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित 67 वे रेल सप्ताह पुरस्कार के मौके पर बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को महाप्रबंधक ने किया पुरस्कृत

प्रयागराज जंक्शन को मिला सर्वोत्तम स्टेशन का खिताब
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित 67 वे रेल सप्ताह पुरस्कार के मौके पर बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को महाप्रबंधक ने किया पुरस्कृत - फोटो : Amar Ujala
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित 67 वे रेल सप्ताह पुरस्कार के मौके पर बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को महाप्रबंधक ने किया पुरस्कृत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed