{"_id":"6254039c604f904860006b3b","slug":"allahabad1649673115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस स्टेशन पर बनेगा कोरियर और पार्सल सेंटर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रोडवेज बस स्टेशन पर बनेगा कोरियर और पार्सल सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
0 सिविल लाइंस बस स्टेशन पर रोडवेज ने की खोलने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। बड़े रेलवे स्टेशन की तर्ज पर अब रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन पर यात्रियों को पार्सल और कोरियर की सेवा मिलेगी। यहां यूपी रोडवेज ने पार्सल और कोरियर सेंटर खोलने की तैयारी की है। परिवहन विभाग के सौ दिन के रोड मैप में सिविल लाइंस बस स्टेशन पर इसे खोले जाने के लिए जल्द विभागीय कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
दरअसल सूबे के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रदेश के सभी प्रमुख बस स्टेशन पर पार्सल और कोरियर सेंटर खोलने का निर्देश दिया है। उनके आदेश के बाद ही प्रयागराज में भी इसकी तैयारी शुरू हो गई है। यह सुविधा शुरू होने के बाद रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्री अपने सामानों की बुकिंग भी करवा सकेंगे। पार्सल आसपास के राज्यों दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड तक भेजा जा सकेगा। यहां पार्सल और कोरियर सेंटर बनाए जाने के लिए स्थान का निर्धारण तकरीबन चिह्नित किया जा चुका है। इस बारे में प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है कि सिविल लाइंस बस स्टेशन में इसके लिए स्थान तकरीबन चिह्नित है। अब मुख्यालय की गाइड लाइन का इंतजार हो रहा है। उसी के हिसाब से शुल्क आदि की दर निर्धारित होगी।
कायाकल्प के तहत चमकाएं जाएंगे शहर के दोनों बस स्टेशन
0 रोडवेज द्वारा ‘कायाकल्प’ अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत प्रयागराज के सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन को चमकाया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के अनुसार इस अभियान के तहत बस स्टेशन की रंगाई पुताई होने के साथ यात्री सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। यहां बस स्टेशन के सौंर्दयीकरण के लिए गमले रखे जाएंगे। साफ सफाई की व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी। यात्रियों केलिए बेंच आदि का उचित इंतजाम होगा। गर्मी के इस मौसम में यात्रियों के लिए ठंडे पानी की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन