फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के 162 पदों पर भर्ती का परिणाम घोषित

असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के 162 पदों पर भर्ती का परिणाम घोषित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी ) ने प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में हिंदी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 162 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। 9 से 16 मार्च तक आयोजित इंटरव्यू के आधार पर यह परिणाम जारी किया गया है। इंटरव्यू में 652 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 623 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अभी 46 विषयों के इंटरव्यू बाकी हैं, जिनका कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। विषयवार इंटरव्यू पूरे होने के साथ ही उनके परिणाम भी उसी क्रम में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 50 के तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए लिखित परीक्षा पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। हिंदी विषय के अभ्यर्थियों को सबसे पहले इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया। आयोग ने आठ दिनों में हिंदी विषय के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू पूरा करते हुए अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम आयोग के पोर्टल और वेबसाइट पर उपलब्ध है
विज्ञापन
आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू के दौरान वांछित अभिलेख आयोग कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराए थे, उनका चयन औपबंधिक रूप से किया गया है। औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के 21 दिनों के भीतर यानी 7 अप्रैल तक आयोग कार्यालय में उपलब्ध कराना है। अगर इस दौरान अभ्यर्थी अपने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराते हैं तो उनका चयन स्वत: है निरस्त हो जाएगा और इसके बाद आयोग उनके अभ्यर्थन पर कोई विचार नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed