{"_id":"62176a48433a6865ba63fd55","slug":"allahabad1645701704","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हॉस्टल आवंटन के लिए 28 फरवरी तक आवेदन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हॉस्टल आवंटन के लिए 28 फरवरी तक आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए छात्रों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। छात्रों को हॉस्टल के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हैं।
विज्ञापन
बीए, बीएससी मैथ्स, बीएससी बायो, बीएससी होम साइंस, बीकॉम, बीएफए, बीपीए, एलएलबी, बीएएलएलबी एवं अन्य प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के छात्रों को हॉस्टल में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www. allduniv. ac.in पर जाकर उसमें उपलब्ध लिंक हॉस्टल ऐडमिशन (2020-2021) पर क्लिक करना है और प्रवेश परीक्षा के रोल नंबर एवं जन्मतिथि के माध्यम से लॉग इन करना है। छात्रों को अपने आधार कार्ड की कॉपी भी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थियों को अपने प्रमाण पत्र भी अपलोड करने होंगे। अगर ऑनलाइन आवेदन करने में छात्रों को किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वे hostelhelp@allduniv. ac. in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन