{"_id":"6214f35065800b7b3043aafe","slug":"allahabad1645540176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने घर का वोट भी नहीं बचा पा रहे हैं विपक्षी नेता : संगीत सोम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अपने घर का वोट भी नहीं बचा पा रहे हैं विपक्षी नेता : संगीत सोम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
0 भाजपा ने बिना भेदभाव किया सबका भला, किसी को गुंडई करने का नहीं दिया मौका
विज्ञापन
प्रयागराज। मेरठ की सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम का कहना है कि प्रदेश में मोदी, योगी की लहर बनी हुई है। इस लहर की वजह से विपक्षी दल के नेता अपने घर का भी वोट नहीं बचा पा रहे हैं। डबल इंजन वाली सरकार की वजह से प्रदेश में हुए ढेरों विकास कार्य की वजह से विपक्षी दल के नेताओं के घर वाले भाजपा के कमल निशान वाला ही बटन दबा रहे हैं।
सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई अनौपचारिक बातचीत में संगीत सोम ने कहा कि भाजपा सरकार ने फ्री में राशन सिर्फ एक जाति के लोगों को ही नहीं दिया। लाखों मुसलमानों को भी राशन मिला, फ्री में घर मिला, सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ मिलने के साथ ही अच्छी सडक़ें मिली। डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के साथ सबका भला किया। लेकिन किसी को गुंडई करने का मौका नहीं दिया। घर, जमीन पर कब्जा करने का भी योगी सरकार ने किसी मौका नहीं दिया। भाजपा की सरकार में माफिया सलाखों के पीछे रहे। मुख्तार अंसारी जैसे लोग तो पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र पंजाब में भाग गए लेकिन यदि वह पाकिस्तान भी चले जाएं तो मोदी में इतना दम है कि उन्हें खींचकर ले आएंगे। बातों ही बातों में संगीत सोम ने कहा कि इस चुनाव में अगर सपा की साइकिल वाले निशान का बटन दबाया तो समझ लेना कि आपने एक गुंडा पैदा कर दिया। यदि कमल का बटन दबाते हैंतो समझों आपने आतंक का गला दबा दिया। या यूं कह ले कि आपने माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी आदि का गला दबा दिया। भाजपा की सरकार किसी जाति धर्म के विरोध में नहीं बल्कि गुंडागर्दी के खिलाफ है। पहले तीन चरण मेंं ही भाजपा ने अपने काम के आधार पर काफी सीटें जीत ली। बाकी चार चरण में भाजपा 300 का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी।
विज्ञापन